• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

Praja Satta

  • न्यूज़
  • सरकारी नौकरी
  • परीक्षा
  • रिजल्ट्स
  • एडमिट कार्ड
  • एडमिशन
  • कॅरियर कॉउंसलर
  • शिक्षा समाचार
You are here: Home / कॅरियर कॉउंसलर / FCI Recruitment 2019: जेई, स्टेनो, टाइपिस्ट समेत अस्स्टिेंट के 4103 पदों पर आवेदन आमंत्रित

FCI Recruitment 2019: जेई, स्टेनो, टाइपिस्ट समेत अस्स्टिेंट के 4103 पदों पर आवेदन आमंत्रित

February 23, 2019 By Priya


नई दिल्लीः फूड कॉरपोरशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) ने जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट समेत असिस्टेंट ग्रेड के कुल 4103 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट fci.gov.in पर जाकर अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2019 है. जारी नोटिस के अनुसार अभ्यर्थियों को किसी एक जोन से ही आवेदन करने का निर्देश दिया गया है.

यह भर्ती जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग), असिस्टेंट ग्रेड-II, स्टेनो ग्रेड-II, टाइपिस्ट (हिंदी) और असिस्टेंट ग्रेड-III  (जनरल/अकाउंट्स/टेक्निकल/डिपो) के लिए निकाली गई है. चयनित अभ्यर्थियों को देशभर के विभिन्न स्थानों पर पोस्टिंग दी जाएगी. अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 दिन पूर्व वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा.

चयन प्रक्रियाः
अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा.
– ऑनलाइन परीक्षा फेज-1 और फेज-2 में होगी

– दोनों चरण की परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.

– स्किल टेस्ट में पास अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाए जाएंगे.

आवेदन शुल्कः
– सामान्य/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपए.

– एससी/एसटी/दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क देय नहीं.

– शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के जरिए किया जाएगा.

जोन के अनुसार रिक्त पदों का विवरणः
नॉर्थ जोन, कुल पद – 1999 (अनारक्षित- 996)
– जूनियर इंजीनियर (सिविल), पद – 46 (अनारक्षित – 26)
– जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल), पद – 30 (अनारक्षित – 19)
– स्टेनो ग्रेड-II,  पद – 43 (अनारक्षित – 25)
– असिस्टेंट ग्रेड-II  (हिंदी), पद – 22 (अनारक्षित – 11) 
– टाइपिस्ट (हिंदी), पद – 16 (आरक्षित)

– असिस्टेंट ग्रेड-III (जनरल), पद – 256 (अनारक्षित – 139)
– असिस्टेंड ग्रेड-III (अकाउंट), पद – 287 (अनारक्षित – 123)
– असिस्टेंट ग्रेड-III (टेक्निकल), पद – 286 (अनारक्षित – 175)
– असिस्टेंट ग्रेड-III (डिपो), पद – 1013 (अनारक्षित – 478)

साउथ जोन, कुल पदः 540 (अनारक्षित – 237)
– जूनियर इंजीनियर (सिविल), पद – 26 (अनारक्षित – 18)
– जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल), पद – 15 (अनारक्षित – 13)
– स्टेनो ग्रेड-II, पद – 07
– असिस्टेंट ग्रेड-II (हिंदी), पद – 15 (अनारक्षित – 12) 
– टाइपिस्ट (हिंदी), पद – 03
– असिस्टेंट ग्रेड-III (जनरल), पद – 159 (अनारक्षित – 73)
– असिस्टेंड ग्रेड-III (अकाउंट), पद – 48 (अनारक्षित – 24)
– असिस्टेंट ग्रेड-III (टेक्निकल), पद – 54 (आरक्षित) 

– असिस्टेंट ग्रेड-III (डिपो), पद – 213 (अनारक्षित – 87)

ईस्ट जोन, कुल पद – 538 (अनारक्षित – 223)
– जूनियर इंजीनियर (सिविल), पद – 26 (अनारक्षित – 15)
– जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल), पद – 10 (अनारक्षित – 07)
– स्टेनो ग्रेड-II पद – 09 (अनारक्षित) 

– असिस्टेंट ग्रेड-II (हिंदी), पद – 03 (अनारक्षित – 02) 
– टाइपिस्ट (हिंदी), पद – 12 (अनारक्षित – 05) 
– असिस्टेंट ग्रेड-III (जनरल), पद – 106 (अनारक्षित – 39)
– असिस्टेंड ग्रेड-III (अकाउंट), पद – 87 (अनारक्षित – 39)
– असिस्टेंट ग्रेड-III (टेक्निकल), पद – 224 (अनारक्षित – 92) 
– असिस्टेंट ग्रेड-III (डिपो), पद – 213 (अनारक्षित – 87)

वेस्ट जोन, कुल पद – 735 (अनारक्षित – 381)
– जूनियर इंजीनियर (सिविल), पद – 14 (अनारक्षित – 10)
– जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल), पद – 09 (अनारक्षित) 

– स्टेनो ग्रेड-II, पद – 09 (अनारक्षित) 

– असिस्टेंट ग्रेड-II  (हिंदी), पद – 04 (अनारक्षित – 01) 
– टाइपिस्ट (हिंदी), पद – 04 (अनारक्षित – 03) 
– असिस्टेंट ग्रेड-III (जनरल), पद – 124 (अनारक्षित – 57)
– असिस्टेंड ग्रेड-III (अकाउंट), पद – 65 (अनारक्षित – 37)
– असिस्टेंट ग्रेड-III (टेक्निकल), पद – 153 (अनारक्षित – 93) 
– असिस्टेंट ग्रेड-III (डिपो), पद – 353 (अनारक्षित – 162)

 नॉर्थ-ईस्ट जोन, कुल पद – 291 (अनारक्षित – 125)
– जूनियर इंजीनियर (सिविल), पद – 02 (अनारक्षित – 01)
– जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल), पद – 08 (अनारक्षित – 05) 
– स्टेनो ग्रेड-II पद – 08 (अनारक्षित – 05 )
– असिस्टेंट ग्रेड-II (हिंदी), पद – 01 (अनारक्षित) 

– टाइपिस्ट (हिंदी), पद – 04 (अनारक्षित – 02) 
– असिस्टेंट ग्रेड-III (जनरल), पद – 112 (अनारक्षित – 45)
– असिस्टेंड ग्रेड-III (अकाउंट), पद – 22 (अनारक्षित – 12)
– असिस्टेंट ग्रेड-III (टेक्निकल), पद – 03 (अनारक्षित – 01)
– असिस्टेंट ग्रेड-III (डिपो), पद – 131 (अनारक्षित – 53)

आवेदन प्रक्रियाः
– सबसे पहले एफसीआई के ऑफिशियल वेबसाइट fci.gov.in पर लॉगिन करें

– होमपेज के खुलने पर ‘करेंट रिक्रूटमेंट’ ऑप्शन पर क्लिक करें

– अब नए पेज के खुलने पर रिक्रूटमेंट एडवर्टिजमेंट’ लिंक पर क्लिक करें

– अब विज्ञापन को अच्छी तर’ह पढ़ें और अपनी योग्यता की जांच कर लें

– विज्ञापन में दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें

Filed Under: कॅरियर कॉउंसलर Tagged With: FCI, Junior engineer, Recruitment, steno, typist

Primary Sidebar

Recent Posts

  • लखनऊ यूनिवर्सिटी ने शुरू किया UP बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का पंजीकरण, ये रही पूरी जानकारी
  • ISRO Recruitment 2020 में सरकारी नौकरी का मौका, 182 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हाउडी मोदी’ प्रोग्राम में  जब कहा, ‘अबकी बार ट्रम्प सरकार’
  • क्या चिन्मयानंद का ‘संत या सन्यासी या स्वामी ’ पद भी अब जाने वाला है ?
  • क्या है ? चिन्मयानन्द उर्फ़ कृष्णपाल सिंह का इतिहास-भूगोल
January 2021
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Feb    

Footer

निर्देश – प्रजासत्ता का उद्देश्य छात्र/अभ्यर्थियों को जानकारी को आसान और तेज़ तरीके से प्रदान करना है। हमने प्रकाशित जानकारी को सत्यापित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है, प्रकाशित जानकारी की किसी भी त्रुटि / गलतियों के लिए प्रजासत्ता जिम्मेदार नहीं होगा।

Copyright © 2021 · Prajasatta