नई दिल्लीः ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) लिमिटेड ने इंजीनियरिंग और जियो-साइंस क्षेत्र में क्लास-1 एग्जीक्यूटिव के कुल 785 पदों पर आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक अभ्यर्थी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि गेट 2019 पास अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है. कंपनी ने नोटिफिकेशन जारी कर संबंधित वैकेंसी की जानकारी दी है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन गेट 2019 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा. फिलहाल कंपनी ने संबंधित पदों की रिक्तियों का विवरण जारी किया है. शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा आदि जानकारी जल्द ही कंपनी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी.
पदों का विवरणः
– एईई (सीमेंटिंग) मैकेनिकल – 10
– एईई (सीमेंटिंग) पेट्रोलियम – 01
– एईई (सिविल) – 19
– एईई (ड्रिलिंग) मैकेनिकल – 86
– एईई (ड्रिलिंग) पेट्रोलियम – 08
– एईई (इलेक्ट्रिकल) – 95
– एईई (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 24
– एईई (इंस्ट्रूमेंटेशन) – 26
– एईई (मैकेनिकल) – 75
– एईई (प्रोडक्शन) मैकेनिकल – 64
– एईई (प्रोडक्शन) केमिकल – 80
– एईई (प्रोडक्शन) पेट्रोलियम – 33
– एईई (रिजर्वायर) – 19
– केमिस्ट – 67
– जियोलॉजिस्ट – 68
– जियोफिजिसिस्ट (सर्फेस) – 29
– जियोफिजिसिस्ट (वेल) – 14
– मटिरियल्स मैनेजमेंट ऑफिसर – 33
– प्रोग्रामिंग ऑफिसर – 13
– ट्रांसपोर्ट ऑफिसर – 11
– एईई (इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग) – 10
नोटिफिकेशन: