1- निम्नलिखित में कौन सी नदी बंगाल की खाड़ी में नहीं गिरती?
A-नर्मदा B-कावेरी
C-कृष्णा D-गोदावरी
उत्तरः A-नर्मदा
2- सामाजिक कार्यकर्ता कृति भारती किस सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई में शामिल हैं?
A-महिलाओं पर तेजाबी हम्ले B-बाल और बंधुआ मजदूरी
C-बाल विवाह D-सर पर मैला ढोना
उत्तरः C-बाल विवाह
3- भारत सरकार छत्तीसगढ़ को एक विशेष नक्सल विरोधी युद्ध बल प्रदान करने जा रही है, उसका नाम है?
A-ब्लैक पैंथर B-ग्रेहाउंड
C-कोबरा D-व्हाइट टाइगर
उत्तरः A-ब्लैक पैंथर
4- भारत और पाकिस्तान के बीच किस वर्ष शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे?
A-1970 B-1972
C-1974 D-1976
उत्तरः A-1972
5- भारत के किस शहर में नाबार्ड ने जलवायु परिवर्तन केंद्र स्थापित किया है?
A-पटना B-भोपाल
C-जयपुर D-लखनऊ
उत्तरः D-लखनऊ
6- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोश की प्रमुख क्रिस्टीना लैगार्ड निम्न में से किस देश की रहने वाली हैं?
A-संयुक्त राज्य अमेरिका B-स्विटजरलैंड
C-फ्रांस D-ऑस्ट्रेलिया
उत्तरः C-फ्रांस
7- खून में मौजूद कुछ कोशिकाओं के चलते ही रक्त में थक्के का गठन होता है. इन कोशिकाओं को क्या कहा जाता है?
A-एरिथ्रोसाइट्स B-लिम्फोसाइट्स
C-मोनोकाइट्स D-थ्रोम्बोसाइट्स
उत्तरः D-थ्रोम्बोसाइट्स
8- जीवित प्राणियों में निषेचन के दौरान, नर और मादा गैमेट का संलयन एक कोशिका बनाने के लिए होता है, जिसे कहा जाता हैः
A-युग्मनज B-भ्रूण
C-डिंब D-शुक्राणु
उत्तरः A-युग्मनज
9- निम्नलिखित में कौन सा उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है?
A-अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी B-बनारस हिंदू युनिवर्सिटी
C-महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ D-इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय
उत्तरः D-इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय
10- हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद्र का जन्म उत्तर प्रदेश के किस शहर में हुआ था.
A-कानपुर B-लखनऊ
C-मेरठ D-इलाहाबाद
उत्तरः D-इलाहाबाद