• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

Praja Satta

  • न्यूज़
  • सरकारी नौकरी
  • परीक्षा
  • रिजल्ट्स
  • एडमिट कार्ड
  • एडमिशन
  • कॅरियर कॉउंसलर
  • शिक्षा समाचार
You are here: Home / न्यूज़ / फिल्म साहो ने पहले दिन ही कर डाली 24 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई

फिल्म साहो ने पहले दिन ही कर डाली 24 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई

September 1, 2019 By Praja Satta

प्रभास तथा श्रद्धा कपूर द्वारा अभिनीत फिल्म साहो 30 अगस्त 2019 को रिलीज हो गई. इसके रिलीज होने के साथ फिल्म साहो ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 24 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर डाली | साहो फिल्म के प्रभास वही कलाकार हैं जिनकी बाहुबली फिल्म हिंदी मार्केट में धमाल मचाया था | इस फिल्म को सुजीत ने निर्देशित किया है. इस फिल्म में प्रभास अशोक चक्रवर्ती के नाम से एक पुलिस अफसर की भूमिका में हैं.

साहो फिल्म किन किन भाषाओँ में बनी है?

साहो फिल्म एक साथ 4 भाषाओं में बनी है | यह फिल्म हिंदी के अतिरिक्त मलयालम, तेलगू और तमिल में भी बनाई गई है | साहो फिल्म की शूटिंग दुबई, अबूधाबी और यूरोप में की गई है | साहो फिल्म एक एक्सन थ्रिलर फिल्म है | इस फिल्म में भरपूर एक्सन के साथ ही साथ रोमांस का भी भरपूर तड़का लगाया गया है | इस फिल्म पर भारी भरकम बजट भी खर्च किया गया है जो कि लगभग 350 करोंड़ रुपए का है |

फिल्म समीक्षा

इस फिल्म की कहानी की शुरुआत एक रॉय साम्राज्य की कहानी से शुरू होती है | रॉय साम्राज्य अपराध की दुनिया की एक सबसे बड़ी एक तरह से सल्तनत है जो ‘रॉय ग्रुप ऑफ कंपनी’ के नाम से जानी जाती है जो वाजी शहर में स्थित होती है | इस रॉय ग्रुप ऑफ कंपनी के सर्वे सर्वा एक रॉय जी होते हैं | इस फिल्म में रॉय जी का अभिनय जैकी श्रॉफ द्वारा किया गया है |  कुछ ही समय बाद रॉय की ह्त्या कर दी जाती है |

रॉय की हत्या के पश्चात रॉय ग्रुप ऑफ कंपनी के सभी सदस्यों के बीच सत्ता का संघर्ष शुरू हो जाता है | और इस सत्ता के संघर्ष की लड़ाई को जीतने के लिए एक ब्लैक बॉक्स की खोज करनी होती है | उधर प्रभास एक अंडरकवर पुलिस ऑफीसर हैं जिनकी टीम मुंबई शहर में दो लाख करोड़ की चोरी की खोज बीन कर रहे हैं | प्रभास (=अशोक चक्रवर्ती) इस दो लाख करोड़ की चोरी और वाजी शहर के बीच का सम्बन्ध क्या है? इसी कहानी पर यह साहो फिल्म बनाई गई है |  आगे क्या होता है? इसके लिए फिल्म को देखें.

Filed Under: न्यूज़ Tagged With: Film Saho, प्रभास, फिल्म साहो, बाहुबली, श्रद्धा कपूर

Primary Sidebar

Recent Posts

  • लखनऊ यूनिवर्सिटी ने शुरू किया UP बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का पंजीकरण, ये रही पूरी जानकारी
  • ISRO Recruitment 2020 में सरकारी नौकरी का मौका, 182 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हाउडी मोदी’ प्रोग्राम में  जब कहा, ‘अबकी बार ट्रम्प सरकार’
  • क्या चिन्मयानंद का ‘संत या सन्यासी या स्वामी ’ पद भी अब जाने वाला है ?
  • क्या है ? चिन्मयानन्द उर्फ़ कृष्णपाल सिंह का इतिहास-भूगोल
January 2021
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Feb    

Footer

निर्देश – प्रजासत्ता का उद्देश्य छात्र/अभ्यर्थियों को जानकारी को आसान और तेज़ तरीके से प्रदान करना है। हमने प्रकाशित जानकारी को सत्यापित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है, प्रकाशित जानकारी की किसी भी त्रुटि / गलतियों के लिए प्रजासत्ता जिम्मेदार नहीं होगा।

Copyright © 2021 · Prajasatta