पी. एम. मोदी ने आज से शुरू किया – Fit India Movement: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेल दिवस के अवसर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम से ‘फिट इण्डिया अभियान’ का शुभारम्भ किया | इस अवसर पर बोलते हुए प्रधान मंत्री ने कहा कि आज के दिन ही हमें हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद मिले थे | मैं उनको नमन करता हूँ |
विदित हो कि प्रति वर्ष 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है.
फिट इण्डिया अभियान
धानमंत्री ने इस कार्यक्रम में कहा कि देश की सबसे बड़ी जरूरत फिट इण्डिया को जन आन्दोलन बनाया जाय और खेल में जो युवा खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं उनका इसके माध्यम से हौंसला बढ़ाया जाय |उन्होंने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि फिटनेस शब्द सिर्फ शब्द नहीं है यह स्वस्थ जीवन जीने की एक शर्त है |पी एम मोदी ने कहा कि इसीलिए हमारा (सरकार का) लक्ष्य न्यू इण्डिया में हर नागरिक को फिट करना है|
मोदी ने वर्तमान समय में भारत में विभिन्न प्रकार की बढ़ती बीमारियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आज 30 वर्ष की उम्र के युवक को भी हार्ट अटैक हो रहा है | उन्होंने इस समस्या का मुख्य कारण हमारे अपने लाइफ स्टाइल को बताया | उन्होंने फिटनेस के प्रति लोगों के लापरवाह होने का एक कारण बढ़ती टेक्नॉलोजी को बताया | उन्होंने बताया कि किस प्रकार आधुनिक संसाधनों और तकनीकों ने हमारी शारीरिक गतिविधियों को सीमित कर दिया है |
पी एम ने कहा कि प्राचीन समय में जब इतने आधुनिक संसाधन नहीं हुआ करते थे तब शारीरिक श्रम करने से लोग स्वस्थ रहते थे | उन्होंने यह भी बताया कि फिट रहने का यह फंडा हमारे पूर्वजों से ही चलता आ रहा है |इसी दौरान उन्होंने एक संस्कृत का एक श्लोक भी सुनाया और इस श्लोक के द्वारा फिटनेस के लाभ भी बताए |