• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

Praja Satta

  • न्यूज़
  • सरकारी नौकरी
  • परीक्षा
  • रिजल्ट्स
  • एडमिट कार्ड
  • एडमिशन
  • कॅरियर कॉउंसलर
  • शिक्षा समाचार
You are here: Home / न्यूज़ / बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन: विस्तार से जानें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन: विस्तार से जानें

August 20, 2019 By Praja Satta

जीवन परिचय
बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली के एक अस्पताल में लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया | वे 82 वर्ष के थे | जगन्नाथ मिश्रा का जन्म 24 जून सन 1937 को सुपौल जनपद के बलुआ बाजार में हुआ था | जगन्नाथ मिश्रा ने अपना कैरियर प्रोफ़ेसर के रूप में शुरू किया जो बाद में बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफ़ेसर बने |

राजनीतिक परिचय
बिहार की राजनीति में जगन्नाथ मिश्रा को एक जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है | बिहार में एक बड़े नेता के रूप में भी उनको जाना जाता है | वे बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे |

जगन्नाथ मिश्रा की रूचि बचपन से ही राजनीति में थी | जगन्नाथ मिश्रा ने अपना कैरियर प्रोफ़ेसर के रूप में शुरू किया जो बाद में बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफ़ेसर बने | विश्वविद्यालय में पढ़ाने के समय में ही वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए | कांग्रेस के बाद वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और इस समय वह जनता दल (यूनाइटेड )के सदस्य थे |

जगन्नाथ मिश्रा मुख्यमंत्री के रूप में
जगन्नाथ मिश्रा पहली बार सन 1975 में बिहार के मुख्यमंत्री बने | सन 1980 में उन्हें दूसरी बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाया गया जबकि तीसरी और आखिरी बार वह 1989 में बिहार के मुख्यमंत्री बने जो कि 1990 तक इस पद पर रहे | जगन्नाथ मिश्रा केंद्र सरकार में कैविनेट मंत्री भी रहे |

जगन्नाथ मिश्रा पर आरोप
जगन्नाथ मिश्रा भी चारा घोटाले में 44 अन्य लोगों के साथ रांची के विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो कोर्ट द्वारा 30 सितम्बर 2013 को दोषी ठहराए गए जिसमें उन पर 4 साल का कारावास एवं 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था |

सन 1983 में जगन्नाथ मिश्रा के मुख्यमंत्रित्व काल में ही बिहार का ‘बॉबी सेक्स स्कैण्डल’ का मामला सामने आया था | इस मामले ने कांग्रेस की राजनीति में भूचाल ला दिया था |

Filed Under: न्यूज़ Tagged With: Former Bihar Chief Minister Jagannath Mishra dies, कैबिनेट मंत्री, जगन्नाथ मिश्रा, जगन्नाथ मिश्रा का निधन, पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री

Primary Sidebar

Recent Posts

  • लखनऊ यूनिवर्सिटी ने शुरू किया UP बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का पंजीकरण, ये रही पूरी जानकारी
  • ISRO Recruitment 2020 में सरकारी नौकरी का मौका, 182 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हाउडी मोदी’ प्रोग्राम में  जब कहा, ‘अबकी बार ट्रम्प सरकार’
  • क्या चिन्मयानंद का ‘संत या सन्यासी या स्वामी ’ पद भी अब जाने वाला है ?
  • क्या है ? चिन्मयानन्द उर्फ़ कृष्णपाल सिंह का इतिहास-भूगोल
January 2021
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Feb    

Footer

निर्देश – प्रजासत्ता का उद्देश्य छात्र/अभ्यर्थियों को जानकारी को आसान और तेज़ तरीके से प्रदान करना है। हमने प्रकाशित जानकारी को सत्यापित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है, प्रकाशित जानकारी की किसी भी त्रुटि / गलतियों के लिए प्रजासत्ता जिम्मेदार नहीं होगा।

Copyright © 2021 · Prajasatta