• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

Praja Satta

  • न्यूज़
  • सरकारी नौकरी
  • परीक्षा
  • रिजल्ट्स
  • एडमिट कार्ड
  • एडमिशन
  • कॅरियर कॉउंसलर
  • शिक्षा समाचार
You are here: Home / न्यूज़ / Howdy Modi और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा में क्या है संबंध! जाने विस्तार से

Howdy Modi और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा में क्या है संबंध! जाने विस्तार से

September 17, 2019 By Praja Satta

इस समय एक शब्द की चारों तरफ चर्चा हो रही है और हो भी क्यों न! आखिर यह शब्द ही खोजा गया है एक ऐसे शख्सियत पर जिसकी क़द्र पूरा विश्व करता है और वह हैं हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी | दरअसल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आगामी सप्ताह में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने हेतु अमेरिका जा रहे हैं |

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा

प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा में सम्मिलित होने से पहले अमेरिका के टेक्सास के ह्यूस्टन शहर में 22 सितम्बर को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ एक साझा रैली को संबोधित करेंगे | इसी रैली को “Howdy Modi” कहा जा रहा है | इस रैली की अहमियत इसीलिए और बढ़ जाती है कि विश्व के दो बड़े लोकतान्त्रिक देशों के नेता इस रैली में एक साथ शिरकत करेंगे |

इस रैली में 50 हजार से अधिक भारतीय समुदाय के लोगों के आने की संभावना है | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह पहली आधिकारिक अमेरिकी यात्रा है जो कि नरेन्द्र मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के पश्चात हो रही है |

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिकी यात्रा की नींव कहाँ पड़ी

दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिकी यात्रा की नींव फ़्रांस में हुई जी -7 शिखर सम्मलेन में ही पड़ गई थी | जब फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत के प्रधानमंत्री को जी -7 में मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रित किया था | भारत जी -7 का सदस्य नहीं है |

Howdy Modi = How Do You Do Modi      

एक नजर संयुक्त राष्ट्र महासभा पर :- संयुक्त राष्ट्र महासभा = United Nations General Assembly =UNGA (यूएन महासभा भी कहा जाता है|)

  1. संयुक्त राष्ट्र महासभा के सदस्यों की देशों की संख्या -192
  2. संयुक्त राष्ट्र महासभा की स्थापना का वर्ष-1945 में ,
  3. मुख्यालय– संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयार्क शहर में
  4. सत्र =74वाँ,
  5. अध्यक्षता करेंगे –तिजानी मोहम्मद –बांडे

Filed Under: न्यूज़ Tagged With: Howdy Modi, UNGA, जी -7 शिखर सम्मलेन, संयुक्त राष्ट्र महासभा

Primary Sidebar

Recent Posts

  • लखनऊ यूनिवर्सिटी ने शुरू किया UP बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का पंजीकरण, ये रही पूरी जानकारी
  • ISRO Recruitment 2020 में सरकारी नौकरी का मौका, 182 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हाउडी मोदी’ प्रोग्राम में  जब कहा, ‘अबकी बार ट्रम्प सरकार’
  • क्या चिन्मयानंद का ‘संत या सन्यासी या स्वामी ’ पद भी अब जाने वाला है ?
  • क्या है ? चिन्मयानन्द उर्फ़ कृष्णपाल सिंह का इतिहास-भूगोल
January 2021
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Feb    

Footer

निर्देश – प्रजासत्ता का उद्देश्य छात्र/अभ्यर्थियों को जानकारी को आसान और तेज़ तरीके से प्रदान करना है। हमने प्रकाशित जानकारी को सत्यापित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है, प्रकाशित जानकारी की किसी भी त्रुटि / गलतियों के लिए प्रजासत्ता जिम्मेदार नहीं होगा।

Copyright © 2021 · Prajasatta