आंध्रप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिव प्रसादका निधन : टीडीपी अर्थात तेलगू देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता और आंध्रप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री कोडेला शिव प्रसाद राव ने 16 सितम्बर 2019 दिन सोमवार को अपने निवास पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली |
फिलहाल उनके द्वारा की गई आत्महत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है| परन्तु यह कयास लगाया जा रहा है कि चूँकि वे पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और डिप्रेसन की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया होगा | फिलहाल पुलिस इस आत्महत्या की छानबीन में जुट गई है | उनके द्वारा की गई इस आत्महत्या से टीडीपी के नेता सन्न हैं | उनके मृत्यु से टीडीपी को गहरी क्षति हुई है |
कोडेला शिव प्रसाद राव के निधन पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री चन्द्रशेखर राव ने भी आश्चर्य व्यक्त किया है तथा कोडेला के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया है | 72 वर्षीय श्री कोडेला के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे तथा एक बेटी है |
राजनीतिक जीवन –
- कोडेला शिव प्रसाद राव 6 बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे |
- कोडेला, एंटी रामा राव के समय में भी कैबिनेट में थे|
- कोडेला शिव प्रसाद राव चन्द्र बाबु नायडू के समय में भी कैबिनेट में शामिल रह चुके हैं |
- आंध्रप्रदेश का जब विभाजन हुआ तो वह आंध्रप्रदेश की विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष बनाए गए |
- परन्तु 2019 के विधानसभा चुनाव में कोडेला को हार का सामना करना पड़ा था |
विवाद – कोडेला शिव प्रसाद राव अपने राजनीतिक जीवन में पर्याप्त मात्रा में विवादित भी रहे | जिनमें उन पर विधानसभा के फ़र्नीचर के चोरी का मामला सबसे प्रमुख है | इस फर्नीचर चोरी मामले में उन पर यह आरोप लगा था कि उस समय प्रदेश के विभाजन के समय जब प्रदेश की राजधानी हैदराबाद से अमरावती की जा रही थी तब इन्होंने आंध्रप्रदेश विधानसभा का फ़र्नीचर अपने घर व ऑफिस में भिजवा दिया था |