प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मथुरा में 11 सितम्बर को राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे | साथ ही साथ वे इस अवसर पर ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम’ को भी लॉन्च करेंगे | असल में ‘राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का उद्देश्य टीकाकरण के द्वारा पशुओं में होने वाला खुरपका एवं मुँहपका रोग तथा ब्रुसेलोसिस नामक संक्रामक रोग को 2025 तक नियंत्रित करना तथा 2030 तक इस रोग को पूरी तरह से समाप्त करना है | इसके साथ ही साथ प्रधानमंत्री पशु विज्ञानं एवं आरोग्य मेले में भी शामिल होंगे | जानकारी के लिए आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित इस राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के लिए केन्द्र सरकार ने 2019 से 2024 के लिए 12,652 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं |
ब्रुसेलोसिस क्या है ? इसके कई अन्य नाम भी हैं जैसे – माल्टा फीवर और undulent fevar भी कहा जाता है | यह रोग एक पशुजनित संक्रामक रोग है जो मनुष्यों में पालतू जानवरों या पशुओं के द्वारा फैलता है | मनुष्यों में यह रोग संक्रमित पशुओं का दूध एवं उनका मांस खाने से फैलता है | यह रोग ब्रुसेला नामक जीवाणु से होता है |
खुरपका एवं मुँहपका रोग :-यह एक विषाणु जनित रोग है | यह विषाणु अत्यंत छोटा और गोल आकार का होता है | यह रोग ऐसे जानवरों में होता है जिनका खुर कटा अर्थात विभक्त होता है | यह रोग अत्यंत संक्रामक होने के साथ – साथ घातक भी होता है | इस रोग को FMD भी कहा जाता है |कटे खुर वाले जानवर गाय ,भैंस ,भेड़ बकरी ,शूकर, हिरन आदि |