उत्तराखंड में होने जा रहे सेना भर्ती में इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। और बेहतरीन मौका भी हैं कुमाऊं मंडल के छह जिलों के लिए 21 से 30 सितंबर तक बनबसा आर्मी एरिया में सेना भर्ती आयोजित होगा। सैनिक जीडी, सैनिक ट्रेड्समैन एवं सैनिक क्लर्क के लिए जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 जुलाई से 5 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और 7 सितंबर से 14 सितंबर तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी पढ़ें।
ऑनलाइन पंजीकरण सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में आर्मी भर्ती केंद्र पिथौरागढ़ के निदेशक कर्नल संदीप मदान ने बताया कि बनबसा में पिथौरागढ़ एवं अल्मोड़ा भर्ती केंद्र की ओर से सेना भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। सरकारी नौकरी में इच्छा रखने वाले उम्मीदवार सेना में भर्ती हो सकते हैं।
उम्मीदवार का शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा पिथौरागढ़ सेना क्षेत्र में होगी। कर्नल मदान ने बताया कि कुमाऊं के छह जिलों की 10 दिनी सेना भर्ती में प्रतिदिन लगभग 3800 और पूरी भर्ती के दौरान लगभग 35000 अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना है।
भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार सेना भर्ती के लिए दसवीं की अंकतालिका, 12वीं की अंकतालिका, मूल निवास प्रमाणपत्र, शपथ पत्र, एनसीसी प्रमाणपत्र, रिलेशन प्रमाणपत्र, गजट प्रमाणपत्र, राज्य, राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रमाणपत्र (दो वर्ष के भीतर प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त), अविवाहित प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। भर्ती से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए सेना की वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।