UKPSC लेक्चरर भर्ती 2018: अगर आप लेक्चरर बनना चाहते है तो उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) आपके लिए एक सुनहरा अवसर ले कर आया है। लेक्चरर के 917 पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने भर्ती निकाला है। इच्छुक उम्मीदवार लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं|
मालूम हो की आवेदन करने की प्रक्रिया दिनांक 4 सितंबर 2018 से शुरु हो चुका है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2018 तक है। अत: इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें |
UKPSC लेक्चरर भर्ती 2018 के लिए पदों के नाम और संख्या:
लेक्चरर के कुल पद :- 917 पद
मैथ्स (जनरल)- 73 पद
फिजिक्स (जनरल)- 67 पद
केमिस्ट्री (जनरल)- 49 पद
बायोलॉजी (जनरल)-71 पद
हिंदी (जनरल)- 121 पद
अंग्रेजी (जनरल)- 93 पद
संस्कृत (जनरल)- 51 पद
इकोनॉमिक्स (जनरल)- 45 पद
हिस्ट्री ((जनरल)- 39 पद
जियोग्राफी (जनरल)- 92 पद
सोशियोलॉजी (जनरल)- 07 पद
कॉमर्स (जनरल)- 02 पद
एग्रीकल्चर (जनरल)- 01 पद
पोलिटिकल साइंस (जनरल एग्जाम-2018)- 71 पद
फिजिक्स (महिला शाखा)- 23 पद
केमिस्ट्री (महिला शाखा)- 12 पद
बायोलॉजी (महिला शाखा)- 10 पद
हिंदी (महिला शाखा)- 17 पद
अंग्रेजी (महिला शाखा)- 20 पद
संस्कृत (महिला शाखा)- 12 पद
पोलिटिकल साइंस (महिला शाखा परीक्षा-2018)- 12 पद
हिस्ट्री विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा परीक्षा 2018 (महिला शाखा)- 11 पद
जियोग्राफी (महिला शाखा)- 06 पद
साइकोलॉजी (महिला शाखा)- 01 पद
इकोनॉमिक्स (महिला शाखा)- 11 पद
UKPSC लेक्चरर भर्ती 2018 के लिए शैक्षणिक योग्यता:
इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बंधित विषय में पीजी डिग्री पास होना चाहिए।
उम्मीदवार को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज / संस्थान से एलटी डिप्लोमा पास किया होना चाहिए या फिर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएड किया होना चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार और भी अधिक जानकारी के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) के ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर विजिट कर सकते हैं।
UKPSC लेक्चरर भर्ती 2018 के लिए आयु सीमा:
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जुलाई 2018 को 21 साल से लेकर 42 साल के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट से संबंधित और भी जानकारी के लिए उम्मीदवार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) के ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते हैं।
UKPSC लेक्चरर भर्ती 2018 के लिए चयन प्रक्रिया:
इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग परीक्षा और इंटरव्यू (ग्रुप सी) के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी है।